भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों में ऐतिहासिक व प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न



जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा (दुमका):

भारतीय जनता पार्टी शिकारीपाड़ा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष श्री हेमंत साहा के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में पार्टी की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों द्वारा हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी समर्थकों एवं देव तुल्य ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर एवं झालमुड़ी खाकर अपनी खुशी का इज़हार किया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ता काफी उत्साहित एवं ऊर्जा से भरपूर दिखाई दिए।

मंडल अध्यक्ष श्री हेमंत साहा ने अपने संबोधन में कहा कि यह जीत जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने बंगाल की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने हिंसा और अराजकता की राजनीति को समाप्त कर विकास और सुशासन के मार्ग को चुना है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनेगी, जिससे राज्य में विकास की गति तेज होगी और आम जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा।


इस जश्न कार्यक्रम में युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास भगत, शिवम भगत, सरोज भगत, सूरज केवट, प्रदीप केवट, जितेंद्र भंडारी, दीवाना कुमार, वरुण चंद्र, सोरोज साहा, मंटू गोस्वामी, काबूल साहा, सूरज पाल, दुलाल पाल, संदीप वर्मा, कान्हा सिंह, प्रदीप पाल, विपुल साहा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने