मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी के मीडिया प्रभारी तुफैल अंसारी ने दिया इस्तीफा
जागता झारखंड लोहरदगा :मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी, लोहरदगा के मीडिया प्रभारी तुफैल अंसारी ने व्यक्तिगत कारणों एवं अन्य प्राथमिकताओं का हवाला देते हुए अपने पद से त्यागपत्र देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अब वह सोसाइटी के मीडिया प्रभारी पद की जिम्मेदारियों का आगे निर्वहन करने में असमर्थ हैं।पद से इस्तीफा देने के साथ ही तुफैल अंसारी ने लोहरदगा के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से कहा कि सोसाइटी से अलग होने के बावजूद समाजसेवा का कार्य पहले की तरह जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि वह अपने कुछ खास दोस्तों एवं भाइयों के साथ मिलकर जरूरतमंद लोगों की मदद करते रहेंगे। किसी मरीज को रक्त उपलब्ध कराने, गरीब एवं मजबूर व्यक्ति के इलाज के लिए आर्थिक सहायता दिलाने, गरीब बच्चियों की शादी में सहयोग करने अथवा समाज से जुड़े किसी अन्य जरूरतमंद मामले में, जितना संभव होगा, वह मदद करने का प्रयास करेंगे।तुफैल अंसारी ने कहा कि इस तरह की समाजसेवा में न तो किसी प्रकार की रसीद होगी और न ही कोई पैसा या फीस ली जाएगी। उनका उद्देश्य केवल जरूरतमंद लोगों की मदद करना और समाज के लिए बेहतर कार्य करना है।उन्होंने लोहरदगा के तमाम लोगों से अपील की कि वे उन्हें अपनी दुआओं में याद रखें और समाजहित के कार्यों में सहयोग एवं मार्गदर्शन देते रहें।अंत में तुफैल अंसारी ने कहा, “आपका अपना भाई तुफैल अंसारी। अल्लाह हाफिज।”



एक टिप्पणी भेजें