ब्यूरो चीफ मनोज कुमार दिल्ली : दिल्ली के शाहदरा जिला में स्थित विवेक विहार में रविवार की मध्य रात्रि को एक चार मंजिला इमारत में आग लग जाने से करीब 9 लोगों की आग से झुलस कर मौत हो गई, घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर दमकल विभाग की करीब 18 गाड़ियां मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया आग से झुलसे लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया करीब नौ लोग तो आग से इतना झूलस गए हैं उनकी पहचान करना भी मुश्किल हो रहा है फायर ऑफिसर मुकेश वर्मा से मिली जानकारी के अनुसार आग की सूचना सुबह करीब 3:45 पर मिली थी इसके बाद दमकल की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची आग लगने की वजह से काफी लोग बिल्डिंग में फंस गए थे जिन्हें रेस्क्यू कर दमकल विभाग की टीम ने बाहर निकाला आग बुझाने के साथ-साथ बचाव अभियान भी चलाया गया जिसमें करीब 15 लोगों को सफलतापूर्वक बचाया जा चुका है बचाव अभियान के दौरान करीब नौ शवों को बरामद किया ,जानकारी के अनुसार थाना विवेक विहार में आग लगने के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष सहित अन्य पुलिसकर्मी भी घटनास्थल पर पहुंचे एसीपी विवेक विहार भी घटनास्थल पर पहुंचे आग दूसरी तीसरी मंजिल पर लगी हुई थी बचाव और आग बुझाने के कार्य के साथ-साथ करीब 15, 16 लोगों को बाहर निकाला गया जिसमें दो लोगों को चोटे भी आई थी जिनका जी टीवी अस्पताल में इलाज जारी है बचाव अभियान चलाने के लिए पांच सीढ़ियां, कटिंग टूल्स, और एक खास टर्न टेबल सीडी का इस्तेमाल, किया इस इमारत में चार मंजिलें हैं हर मंजिल पर 4 बीएचके फ्लैट हैं, आग ने ज्यादातर बिल्डिंग के पिछले हिस्से को छती पहुंचाई है और बचाव टीम को उसी जगह ज्यादा लोग क्षतिग्रस्त मिले, खिड़कियों पर सुरक्षा के लिए ग्रिल और सलाखें लगी हुई थी, जिस कारण बचाव कार्य में दमकल विभाग को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, एक व्यक्ति का लगभग 30% हिस्सा आग की चपेट में आ गया था जिसे इलाज के लिए दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया इमारत की अलग-अलग फ्लोर से लगभग नो शवों को बरामद किया गया, मामला दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम को सौंप दिया गया है, स्थानीय पार्षद पंकज लूथरा घटना की सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे , और बताया कि जब वह ऊपर से नीचे आ रहे थे तब दूसरे मंजिल के पिछले हिस्से में पांच शव मिले शवों की पहचान करना अभी नामुमकिन है शहीद भगत सिंह दल भी मौक़े पर मौजूद रहा जितेंद्र सिंह सेंटी की धर्मपत्नी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे टीम ने पुलिस और बचाव दल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आग से झूलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की अस्पताल में लोगों के हताहत होने की आशंका में तुरंत अपना डिजास्टर मैनेजमेंट प्रोटोकॉल ( रेड कोड )एक्टिवेट कर दिया था और सभी संबंधित डिपार्टमेंट को अलर्ट कर दिया गया था गुरु तेग बहादुर अस्पताल के क्लीनिकल डिपार्टमेंट अपनी पूरी टीम के साथ तुरंत तैयार हो गए ताकि मरीजों को तुरंत संभव इलाज दिया जा सके सुबह लगभग 5:00 बजे तीन लोग जलने से घायल होकर अस्पताल पहुंचे, एक मरीज को एक डॉक्टर के साथ एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस में सफदरजंग अस्पताल ट्रांसफ़र किया गया दो अन्य मरीजों को अस्पताल में ही एडमिट किया गया अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर विनोद कुमार, एडिशनल मेडिकल सुपरीटेंडेंट, चीफ कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर, संबंधित डिपार्टमेंट के सीनियर डॉक्टर सहित अन्य नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहे आग लगने के कारण मृत् हुए नौ लोगों का ज़ी टीवी अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौपा गया
विवेक विहार में एसी ब्लास्ट चार मंजिला इमारत में लगी आग 9 लोगों की मौत
Jagta jharkhand
0


एक टिप्पणी भेजें