एसपी सादिक अनवर रिज़वी के निर्देशन में पुलिस लाइन बक्सीडिपा में एक दिवसीय निःशुल्क मेडिकल कैंप का सफल आयोजन


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा: पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य व कल्याण के लिए 18 मई 2026 को पुलिस लाइन बक्सीडिपा, लोहरदगा में एक दिवसीय निःशुल्क विशाल चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। आयोजन पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिज़वी के निर्देश पर पारस एच.ई.सी. हॉस्पिटल, रांची की टीम के साथ संपन्न हुआ। शिविर में पारस हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रमार शिव कृष्ण मुख्य चिकित्सक रहे, जिनके मार्गदर्शन में पुलिस पदाधिकारियों तथा जवानों की बीमारियाँ जाँचकर उचित चिकित्सीय परामर्श दिया गया। नर्सिंग स्टाफ नन्दन एवं निलम ने स्वास्थ्य जाँच व प्राथमिक उपचार में सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर के सुचारू संचालन में पारस हॉस्पिटल की सेल्स व मार्केटिंग टीम के श्री तुषार संकर तथा जी.डी. स्टाफ श्री दीपक कुमार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।इस स्वास्थ्य शिविर में जिले के विभिन्न थानों व कार्यालयों से आए अधिकारियों के साथ लगभग 200 से अधिक पुलिसकर्मियों ने भाग लिया और ब्लड प्रेशर, शुगर तथा अन्य सामान्य जाँच करवाई। सभी को निशुल्क परामर्श व दवाइयाँ प्रदान की गईं। पुलिस अधीक्षक श्री रिज़वी ने कहा कि पुलिसकर्मी कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी करते हैं और उनके शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना शासन की प्राथमिकता है; भविष्य में भी ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। मौके पर मेजर शेरू कुमार रंजन, लोहरदगा सदर थाना प्रभारी पु.नि. रत्नेश मोहन ठाकुर सहित भारी संख्या में जवान मौजूद रहे और उन्होंने आयोजन की सराहना कर पारस हॉस्पिटल टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया। शिविर ने स्थानीय पुलिसबल के स्वास्थ्य सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Post a Comment

और नया पुराने