एडवांटा सीड्स कंपनी के द्वारा गुमला के आदर्श किसानों के लिए संतुष्टि का आयोजन किया गया


आदर्श किसानों की गोष्ठी में हाइब्रिड धान उन्नत तकनीकों का परिचय । 

जागता झारखंड गुमला : गुमला में आयोजित आदर्श किसानों की गोष्ठी में उन्नत खेती और फसल उत्पादन बढ़ाने के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का आयोजन advantaseeds.com द्वारा किया गया, जिसमें गुमला और सिमडेगा के लगभग 90 किसानों ने भाग लिया। कंपनी के रीजनल मैनेजर ऋषिकेश सिंह ने धान की खेती, टीकाकरण तथा मॉडर्न कृषि पद्धतियों की जानकारी दी और हाइब्रिड धान की किस्में । ए डि भी 8283, पी ए सी 807 प्लस, पी ए सी 8744 प्लस, ए डी वी 8010 व , ए डी वी 8676 के फायदे बताए । कार्यक्रम में बताया गया कि ए डी वी 8283 को पिछले वर्ष कई आदर्श किसानों ने उगाया था और इसका प्रदर्शन संतोषजनक रहा। इस किस्म का स्लोगन “सुरक्षा पाओ, सोना उगाओ” है। यह धान ब्लास्ट रोग के प्रति सहनशील है, फसल कम झुकती है और दाने का वजनदार होने के कारण उत्पादन तथा गुणवत्ता दोनों में सुधार होता है। किसानों ने अपने अनुभव साझा करते हुए । ए डि वी 8283 की उत्पन्न क्षमता और रोग प्रतिरोधकता की प्रशंसा की। ऋषिकेश सिंह के साथ टेरिटरी मैनेजर अभिनंदन दुबे, मार्केट डेवलपमेंट ऑफिसर राजकुमार प्रसाद साहू तथा विनोद केवट, जीतवाहन साहू, राहुल मिश्रा, आशीष मिश्रा, बिपता गोप और संजय बड़ाइक भी मौजूद रहे। उन्होंने किसानों के प्रश्नों के उत्तर दिए और बेहतर बुवाई, पोषण तथा रोग नियंत्रण संबंधी तकनीकी सलाह साझा की।












Post a Comment

और नया पुराने