जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा
:किस्को थाना प्रभारी मानस कुमार साधू ने पाखर माइंस से लोहरदगा और पाखर माइंस से रीचुघुट्टा मार्ग पर चलने वाले बॉक्साइट ट्रकों के चालकों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यह इलाका घनी आबादी और पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण संवेदनशील है, इसलिए ओवर स्पीडिंग और नशे में वाहन चलाना खतरनाक है। थाना प्रभारी ने ट्रक चालकों से सुरक्षित, नियंत्रित और जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाने की अपील की। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी परिस्थिति में नशे की हालत में वाहन चलाने या तेज रफ्तार पर पकड़े जाने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सड़क सुरक्षा पर सतत निगरानी रख रही है और नियम तोड़ने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पाखर से लोहरदगा तथा पाखर से रीचुघुट्टा मार्ग पर चलने वाले ट्रक चालकों से आग्रह किया गया है कि वे सूझबूझ, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ गाड़ी चलाकर दुर्घटनाओं को रोकें और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। थाना प्रभारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रशासन की ही नहीं, हर चालक की नैतिक जिम्मेदारी है।


एक टिप्पणी भेजें