जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:लोहरदगा जिले के ओईना टोंगरी तालाब से बोरी में बंद एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीण तालाब में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में तैर रही एक संदिग्ध बोरी पर पड़ी। आशंका होने पर उन्होंने इसकी सूचना आसपास के लोगों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लोहरदगा पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बोरी को बाहर निकलवाया, जिसमें एक युवक का शव मिला।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की भी पड़ताल कर रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए, जिससे इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बन गया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें