प्रतिनिधि, जागता झारखंड कटिहार (बिहार): शहर के सलामत नगर के.बी. झा कॉलेज रोड स्थित सेंट करेंस स्कूल इन दिनों अपनी तानाशाही और विवादित कार्यप्रणाली को लेकर सुर्खियों में है। शिक्षा की आड़ में मनमानी कर रहे स्कूल प्रबंधन पर अभिभावकों ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिभावकों का कहना है कि वे अपने बच्चों का भविष्य संवारने के लिए उन्हें दूसरे विद्यालयों में स्थानांतरित करना चाहते हैं, लेकिन स्कूल प्रबंधन जानबूझकर बच्चों की टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) रोककर बैठा है। आरोप है कि स्कूल प्रशासन अभिभावकों पर अनुचित दबाव बना रहा है ताकि वे अपने बच्चों को संत कॉलोनी स्थित दूसरे एक निजी विद्यालय से माध्यमिक की परीक्षा दिलाएं जिससे सेंट करेंस स्कूल की आंतरिक साठगांठ है। यह पूरा खेल केवल कमीशन और अपनी अवैध कमाई को सुरक्षित रखने के लिए खेला जा रहा है, जिसमें छात्रों के शैक्षणिक सत्र और उनके करियर को दांव पर लगा दिया गया है।इस पूरे प्रकरण की सच्चाई जानने और अभिभावकों की शिकायतों का पक्ष लेने के लिए जब मीडिया कर्मियों ने स्कूल के निदेशक असित गुप्ता से फोन के जरिए संपर्क साधा, तो उन्होंने अपनी पद की गरिमा को ताक पर रख दिया। जिम्मेदारी से जवाब देने के बजाय निदेशक असित गुप्ता मीडिया पर ही बरस पड़े और उन्होंने पत्रकारों के साथ न केवल अभद्रता की, बल्कि बेहद अमर्यादित और भद्दी भाषा का प्रयोग किया। एक शिक्षा संस्थान के प्रमुख द्वारा किया गया ऐसा व्यवहार उनकी मानसिकता और स्कूल के भीतर व्याप्त अव्यवस्था को साफ उजागर करता है। वर्तमान में अभिभावकों के बीच भारी आक्रोश है और उन्होंने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप किया जाए। अभिभावकों की स्पष्ट मांग है कि प्रशासन अभिलंब इस समस्या का सुचारु समाधान निकाले ताकि उनके बच्चों को समय पर दस्तावेज मिल सकें और उनका भविष्य अंधकार में डूबने से बच सके।
कटिहार के सेंट करेंस स्कूल में छात्रों के भविष्य से खिलवाड़, सवाल पूछने पर मीडिया से भिड़े डायरेक्टर
Jagta jharkhand
0

एक टिप्पणी भेजें