निर्वाचन विभाग की समीक्षा में उपायुक्त ने दिए निदेश
जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा :उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में आज निर्वाचन विभाग अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा समाहरणालय सभाकक्ष में की गई। बैठक में सभी एईआरओ को अपने-अपने प्रखंड के मतदाताओं की मैपिंग का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। निदेश दिया गया कि जब भी किसी मतदाता का नाम सूची से हटाना हो तो उसकी पूरी प्रक्रिया का पालन किया जाय।बीएलओ घर-घर जाकर मैपिंग का कार्य पूर्ण करे।बैठक में अब्सेंट, शिफ्ट,डेथ व डुप्लिकेट मतदाता सूची, डीएसई क्लियरेंस, मतदाताओं के परिवार के मुखिया व वयस्कों की सूची तैयार करना व हाउस लिस्टिंग कर घर के बाहर स्टिकर चिपकाना, धुंधले फोटो को हटाने का कार्य, विभिन्न प्रपत्रों का निष्पादन, मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन, बूथ लेवल एजेंट की सूची तैयार करना समेत कई अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। मतदाताओं के परिवार के मुखिया व वयस्कों की सूची तैयार करने व हाउस लिस्टिंग करने व स्टीकर चिपकाने का कार्य सभी एईआरओ को पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही इस संबंध में स्टीकर की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश उप निर्वाचन पदाधिकारी को दिया गया। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद दास, अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार, एईआरओ के रूप में सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें