उपायुक्त संदीप कुमार मीणा ने कुडू और कैरो प्रखंड में योजनाओं का किया निरीक्षण, मानसून से पहले कार्य पूर्ण करने के निर्देश


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:उपायुक्त संदीप कुमार ने कुडू व कैरो प्रखंड में विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया।सर्वप्रथम कुडू प्रखंड के जिन्गी पंचायत में पंचायत भवन का निरीक्षण किया। इसमें उन्होनें पंचायत भवन में पंचायत ज्ञान केंद्र, लाइब्रेरी का निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने पुस्तकों के रख रखाव, समाचार पत्रों व पत्रिका की उपलब्धता सुनिश्चित करने, कमरों की साफ-सफाई,परिसर की साफ-सफाई, जेनरेटर की रिपेयरिंग कराने, स्टोर रूम की व्यवस्था कराने का निर्देश पंचायत सचिव को दिया। रसोई घर व शौचालय में साफ-सफाई बेहतर व्यवस्था किये जाने का निर्देश दिया।

मानसून से पहले ही पुल निर्माण पूर्ण कराने का निर्देश

उपायुक्त ने कुडू प्रखंड के गितिलगढ़ पंचायत में कोयल नदी पर बन रहे उच्च स्तरीय पुल का निरीक्षण किया। इसमे ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के पदाधिकारियों/अभियन्ता को निर्माण कार्य मानसून से पूर्व पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही गुणवत्ता का भी ध्यान रखने एवं इसे बरकरार रखने का निर्देश दिया। यह उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत स्वीकृत है। यह पुल टाटी और खरता ग्राम को गितिलगढ़ से जोड़ती है।

एकलव्य आवासीय विद्यालय

उपायुक्त ने कैरो प्रखंड के एकलव्य आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस विद्यालय में उपायुक्त ने क्लासरूम, एस्ट्रोनॉमी व स्पेस लैब, छात्र-छात्राओं के बैठने की व्यवस्था, छात्रावास, मॉड्यूलर किचेन, मेस आदि का निरीक्षण किया और प्रधानाध्यापिका से विद्यालय में अन्य निर्माण कार्यों की जानकारी प्राप्त की। छात्र-छात्राओं के लिए खेलने की समुचित व्यवस्था कार्य को जल्दी पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण

उपायुक्त ने कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय कैरो का निरीक्षण किया। इसमें क्लासरूम, माहवारी स्वास्थ्य प्रबंधन कक्ष, छात्रावास,सुरक्षा व्यवस्था, शौचालय की साफ-सफाई, खेल के मैदान का निरीक्षण किया। इसमें उपायुक्त ने खेल के मैदान का समतलीकरण कराने हेतु प्राक्कलन बनाने का ग्रामीण कार्य विशेष प्रमंडल को निर्देश दिया। साथ ही इसमें जल निकासी की भी व्यवस्था किये जाने की भी बात कही गयी। उपायुक्त ने सभी बच्चों को संबोधित करते हुए ज्यादा से ज्यादा मेहनत करने का संदेश दिया। 10वीं व 12वीं की परीक्षा में विद्यालय के 100% रिजल्ट के लिए सभी छात्राओं,शिक्षकों व वार्डन/प्रधानाध्यापिका को उपायुक्त ने बधाई दी। इसके उपरांत उपायुक्त ने बच्चों व पूरे विद्यालय परिवार के साथ विद्यालय सभागार में ही भोजन किया। भोजन कर उपायुक्त ने खाने की गुणवत्ता की जांच की और भोजन की गुणवत्ता से संतुष्ट दिखे। साथ ही प्रधानाध्यापिका को निर्देश दिया कि भोजन की गुणवत्ता इसी तरह बरकरार रखी जाए।

प्रखंड-अंचल का निरीक्षण

उपायुक्त ने प्रखंड और अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। अबुआ आवास योजना में जिन्हें सभी क़िस्त की राशि दी जा चुकी है उन लाभुकों को आवास पूर्ण कराते हुए जियो टैगिंग कर योजना पूर्ण किये जाने का निर्देश आवास कॉर्डिनेटर को दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत क़िस्त की राशि की समीक्षा की गई और डिमांड भेजे जाने का निर्देश दिया गया। 15वां वित्त योजना अंतर्गत व्यय की समीक्षा की गई। बीपीएम जेएसएलपीएस को क्रेडिट लिंकेज की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया। पेंशन धारकों का डीएलसीसी का कार्य पूर्ण किये जाने के बिंदु पर तकनीकी परेशानियों को दूर करने का निर्देश दिया गया। जाति/आवासीय/आय/जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदन अंचल स्तर पर ही प्राप्त कर उसकी प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। आम बागवानी की योजना आगामी योजना में वृहत रूप से स्वीकृत करने का निर्देश दिया गया। राशन कार्ड धारकों को राशन नियमित रूप से व निर्धारित मात्रा में दिए जाने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कार्यालय परिसर में अवस्थित अंचल कार्यालय, प्रखंड आपूर्ति कार्यालय, निर्वाचन कार्यालय, आधार केंद्र, सामाजिक सुरक्षा कार्यालय, जलछाजन कार्यालय का निरीक्षण किया एवं विभिन्न पंजियों का अवलोकन किया गया। रोकड़ पंजी, आगत-निर्गत पंजी, आवेदन पत्रों की प्रविष्ट का अवलोकन किया गया और रियल टाइम पर आवेदनों की प्रविष्टि किये जाने का निर्देश दिया। साथ ही जो भी आवेदन आएं उसे सूचीबद्ध करते हुए उसका निदेश दिया।उपायुक्त ने अंचल कार्यालय, सर्किल इंस्पेक्टर ऑफिस, कर्मचारी ऑफिस में भी रोकड़ पंजियों का अवलोकन किया। प्रखंड व अंचल कार्यालय में सभी कार्यालयों में साइनेज लगाए जाने का निर्देश दिया गया।

बौद्ध मठ का जीर्णोद्धार मानसून से पूर्व पूर्ण करने का निर्देश

उपायुक्त ने कैरो प्रखंड कार्यालय के समीप अवस्थित बौद्ध मठ का जीर्णोद्धार प्रारंभ कराते हुए मानसून से पहले कार्य पूर्ण करने का निर्देश अभियंता, ग्रामीण कार्य विशेष प्रमंडल को दिया।

निरीक्षण में अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनन्दन बड़ाईक, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, प्रखंड विकास पदाधिकारी छंद भट्टाचार्जी, अंचल अधिकारी रूबी कुमारी व अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने