पंडरा पंचायत जिलिंग गांव में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा कूड़ादान निर्माण ग्रामीणों ने रुकवाया काम


जागता झारखंड सांवादाता नवाज खान कुडू लोहरदगा:
पंडरा प्रखण्ड के पंडरा पंचायत अंतर्गत जिलिंग गांव में पीएचडी विभाग द्वारा बनाए जा रहे नाडेप कूड़ादान में भारी अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग के अधिकारियों ठेकेदार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है मामले की सूचना मिलते ही भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सरजू कुमार साहू मौके पर पहुँचे उन्होंने पाया कि बिना नींव खोदे ही दीवार खड़ी कर दी गई थी और घटिया ईंट व मिट्टी युक्त बालू का इस्तेमाल हो रहा था ग्रामीणों ने बताया कि आनन फानन में एक ही दिन में दीवार जोड़कर प्लास्टर भी कर दिया गया ताकि खामियों को छिपाया जा सके

सरजू साहू ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को मामले से अवगत कराया ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद वर्तमान में काम रुकवा दिया गया है मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष नासिर अंसारी सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे जिन्होंने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है

Post a Comment

और नया पुराने