प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में छूटे हुए विद्यालयों का डेटा इंट्री पूर्ण कराने का निर्देश
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए बैंक अकाउंट को आधार से लिंक कराने का दिया निर्देश
साइकिल वितरण योजना से वंचित छात्र-छात्राओं के लिए साइकिल प्राप्त कर फिटिंग कराने व वितरण का निर्देश
जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में समेकित जनजाति विकास अभिकरण (आइटीडीए) अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा समाहरणालय सभाकक्ष में की गई।
प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना
बैठक में उपायुक्त ने प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा की जिसमें वर्ष 2025-26 में आईएनओ स्तर से प्रविष्ट नहीं किये गए विद्यालयों का डेटा 15 दिनों के अंदर प्रविष्ट सुनिश्चित करने का निर्देश प्रखंड कल्याण पदाधिकारी किस्को व कुडू को दिया गया। साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी को छात्रों का बैंक अकाउंट के साथ आधार लिंक कराने का भी निदेश दिया गया। वर्ष 2026-27 अंतर्गत उक्त योजना में आईएनओ स्तर का कार्य ससमय करा लिए जाने का निदेश दिया गया।
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना
पोस्ट मैट्रिक योजना 2024-25 अंतर्गत जिन छात्र-छात्राओं का आधार बैंक अकाउंट से लिंक नहीं है, उनका लिंक कराने का निदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया। आईएनओ स्तर से लंबित आवेदनों को लिंक सक्रिय होने पर एंट्री सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं छात्र-छात्राओं के डेटा जिला स्तरीय समिति की बैठक में पारित कराने का निदेश दिया गया।
उपायुक्त ने कहा कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026-27 का आवेदन की प्रकिया प्रारम्भ करा लें।
साइकिल वितरण योजना
उपायुक्त ने योजना की समीक्षा में कहा कि जिन छात्र-छात्राओं का साईकिल अब तक अप्राप्त है उसे प्राप्त करा लें। साथ ही फिटिंग कराते हुए वितरण कराना सुनिश्चित करें।बैठक में संविधान की धारा 275(1) अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में PAC द्वारा अनुमोदित योजनाओं की समीक्षा की गई जिसमें तुईमूपाट व पेशरार में अनुसूचित जनजाति आवासीय मध्य विद्यालय एवं आश्रम विद्यालय परहेपाट किस्को में कार्य जून माह तक पूर्ण करा लेने, कुडू में मल्टीपर्पस सेंटर का निर्माण कार्य मे प्रारंभ कराये जाने का निदेश दिया गया।मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना में प्रखंड स्तर से आवेदन नियमित रूप से जिला स्तर पर भेजे जाने का निदेश दिया गया।
अत्याचार निवारण अधिनियम में आवंटन प्राप्त होते ही भुगतान का निदेश दिया गया।
आवासीय विद्यालयों के मरम्मति व जीर्णोद्धार के संबंध में आवश्यक प्राक्कलन बनाये जाने का निदेश दिया गया। कल्याण विभाग के तीन आवासीय विद्यालयों ; आवासीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय तुईमुपाट, आवासीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय बमनडीहा एवं आवासीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय पेशरार में 50 बेड का छात्रावास निर्माण का कार्य जल्द प्रारम्भ कराते हुए पूर्ण कराये जाने का निदेश दिया गया। साथ ही संबंधित कार्यान्वयन एजेंसी के अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित रूप से जांच किये जाने का निदेश दिया गया।
उपायुक्त ने कल्याण व शिक्षा विभाग को आपसी समन्वय से छात्रवृत्ति समेत अन्य योजनाओं को पूर्ण कराये जाने का निदेश दिया गया।
आ बैठक में पीएमजेवीके, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, आवासीय विद्यालयों व छात्रावासों में मरम्मति व जीर्णोद्धार कार्य, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, पीएम जनमन, धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान, सरना मसना स्थल घेराबंदी, धुमकुड़िया हाउस निर्माण समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई व आवश्यक निर्देश दिए गए।बैठक में आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, जिला कल्याण पदाधिकारी सरस्वती कच्छप, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, कार्यपालक अभियंता एनआरईपी, कार्यपालक अभियंता जिला परिषद, सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी व उपस्थित थे।




एक टिप्पणी भेजें