सदस्यता का शंखनाद, अब बदलेगा इतिहास: डिजिटल ताकत से कांग्रेस का संगठन सृजन

 


जागता झारखंड ​प्रतिनिधि, कटिहार बिहार : वर्तमान राजनीतिक चुनौतियों का डटकर मुकाबला करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने जमीनी स्तर से खुद को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कटिहार जिला कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में 'संगठन सृजन साथी अभियान' के तहत आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में संगठन को पंचायत से लेकर जिला स्तर तक नए सिरे से गतिशील और धारदार बनाने की रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने की और कुशल संचालन विमल सिंह बेगानी द्वारा किया गया। इस विशेष सांगठनिक बैठक में कांग्रेस विधानसभा के पूर्व नेता डॉ शकील अहमद खान, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. विपिन कुमार सिंह, बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता प्रेम राय और प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अल्तमश दीवान एवं सऊद मुखिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा।​बैठक में संगठन सृजन साथी अभियान के मुख्य प्रभारियों नीरज सिंह उर्फ छोटू सिंह, इमाम अली चिंटू, पिंटू चौधरी, हर्षवर्धन सिंह और अर्बन अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आधुनिक युग को देखते हुए इस बार नए सदस्यों को जोड़ने का पूरा कार्य ऑनलाइन यानी डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। इसके तहत पचास रुपये का सदस्यता शुल्क निर्धारित किया गया है, जो सीधे ऑनलाइन मोड से जमा होगा। नेताओं ने जोर देकर कहा कि इस पारदर्शी प्रक्रिया से युवाओं को जोड़ा जाएगा और जब हमारी पंचायत व प्रखंड इकाइयाँ मजबूत होंगी, तभी कांग्रेस एक सशक्त विकल्प बनेगी। उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि पार्टी जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाएगी।​इस महा-अभियान में स्थानीय और जिला स्तरीय नेतृत्व ने एकजुटता दिखाते हुए अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। बैठक में पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष सौरव कुमार, जिला प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला, नगर अध्यक्ष पुतुल सिंह, नगर अध्यक्ष रिंकू मिश्रा, शाहनवाज खान, नैयर खान, नगर कांग्रेस के उपाध्यक्ष आनंद सिंह, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रदीप पासवान और आईटी सेल के जिला अध्यक्ष विक्रम कुमार पासवान ने संगठन को मजबूत करने की मुहिम को पूरा समर्थन दिया। प्रखंड स्तर को सशक्त बनाने के लिए प्रखंड अध्यक्ष निरंजन पोद्दार, राजीव कुमार, सिमरनजीत सिंह, सूरज विश्वास और अंसार काज़मी विशेष रूप से शामिल हुए। इसके साथ ही बड़ी संख्या में उपस्थित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और सम्मानित सदस्यों ने ऑनलाइन सदस्यता अभियान को गति देकर कांग्रेस को जमीनी स्तर पर अभेद्य किला बनाने का अटूट संकल्प लिया, जिनमें महिला कांग्रेस की नेत्री मीनाक्षी श्वेता, अधिवक्ता शंकर सिंह, माधव पांडे, मन्नी पासवान, मसूद रज़ा खान, राजेश उरांव, विनय मंडल, सत्यनारायण चौधरी, बेचन पांडे, अरुण प्यासा, चंद्रभानु गुप्ता, मोहम्मद वहाब, धनंजय ठाकुर, पंकज यादव, सिकन्दर मंडल, मुख्तार आलम, मो इसराफिल, सिकन्दर आज़म, प्रीतम चक्रवर्ती, मो मशरूर, विश्वनाथ साह, योगेंद्र यादव, मिथिलेश सिंह, पंचानंद नायक, पप्पू कश्यप, नितिन कुमार सिन्हा, मो रियाज, अमर तिवारी, मनीष यादव, मतलूब हुसैन, गिरींद्र सिन्हा, सी बी सिंह, मो हसन अधिवक्ता, जटा शंकर झा, मो मरगूब आलम अधिवक्ता और मो मतीन शामिल रहे।

Post a Comment

और नया पुराने