लोहरदगा में बिजली-पानी संकट पर भाजपा का जोरदार प्रदर्शन


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा :
लोहरदगा में बिजली और पानी की किल्लत से त्रस्त जनता के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और घड़ा फोड़कर अपना रोष प्रकट किया।प्रदर्शन विधायक शशिभूषण मेहता के नेतृत्व में हुआ, जिसमें जिला अध्यक्ष अजय कुमार पंकज सहित बड़ी संख्या में नेता-कार्यकर्ता शामिल थे। हाथों में तख्तियां थामे कार्यकर्ताओं ने “हेमंत सरकार मुर्दाबाद” और “जनता को पानी-बिजली दो” जैसे नारे लगाए।विधायक मेहता ने कहा कि राज्य सरकार बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। भीषण गर्मी में लोहरदगा की जनता बिजली-पानी की कमी से जूझ रही है, जबकि सरकार केवल खोखले वादे कर रही है। भाजपा नेताओं ने सरकार पर जनता की मूलभूत समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। धरना समाप्ति पर राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। मौके पर भारी संख्या में भाजपा समर्थक उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने