उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने जिला स्थापना दिवस की तैयारी की समीक्षा की

 लोहरदगा जिला स्थापना दिवस के अवसर पर 17 मई को आयोजित होगा विकास मेला


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:मंगलवार को लोहरदगा जिला स्थापना दिवस (17 मई) की तैयारी को लेकर उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने समाहरणालय सभागार में जिले के पदाधिकारीयाे के साथ बैठक की। उपायुक्त में बैठक ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 17 मई को लोहरदगा जिला स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर समाहरणालय मैदान में जिला प्रशासन की ओर से विकास मेला का आयोजन किया जाएगा। विकास मेला में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल माध्यम से विकास कार्यों एवं योजनाएं प्रदर्शित की जाएंगी। साथ ही इस अवसर पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित परिसंपत्तियों का भी वितरण लाभुकों के बीच किया जाएगा।स्थापना दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों के बीच पेंटिंग निबंध लेखन, वाद विवाद जैसे प्रतियोगिता आयोजित कर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, इस अवसर पर फुटबॉल, बैडमिंटन, मैराथन दौड़ जैसे खेल प्रतियोगिता भी आयोजित कर विजेता प्रतिभागियों को जिला प्रशासन के द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। लोहरदगा जिला के विभिन्न छात्र-छात्राएं जिन्होंने गत दिनों मैट्रिक, इंटरमीडिएट जैसे परीक्षाओं में अच्छे अंक अर्जित कर जिला का नाम रौशन किया है, जिला प्रशासन उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने का भी कार्य करेगी।वहीं, शाम को नया नगर भवन लोहरदगा में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। संस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चे हिस्सा लेकर अपने कला का प्रदर्शन करेंगे।

लोहरदगा जिले का संक्षिप्त परिचय

1983 ई0 में राँची को विभाजित कर तीन जिले यथा राँची, गुमला और लोहरदगा के निर्माण के फलस्वरूप लोहरदगा जिला के रूप में अस्तित्व में आया। जिले का नामकरण लोहरदगा शहर के नाम पर किया गया जो जिले का प्रशासनिक मुख्यालय बना। 1972 ई0 में लोहरदगा को अनुमंडल एवं 1983 ई0 में जिले का रूप में स्थान प्राप्त हुआ। बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनीष कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा प्रमोद दास, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सुजाता कुजूर, सिविल सर्जन राजू कच्छप सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने