जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा
उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने आज भारत की जनगणना में जनभागीदारी सुनिश्चित करने एवं लोगों के जनगणना प्रक्रिया का प्रचार-प्रसार करने हेतु दो प्रचार रथों समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि 1-15 मई तक स्व-गणना का कार्य जारी है। इसमें कोई भी नागरिक जनगणना के पोर्टल https://se.census.gov.in. पर लॉग-इन कर दिये गये फार्म को भर कर स्व-गणना का कार्य कर सकते हैं। वहीं 16 मई से 14 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर हाउस लिस्टिंग व मकानों की गणना का कार्य करेंगे।
आमजनों से सहयोग की अपील
उपायुक्त ने इस अवसर पर आमजनों से अपील की है कि स्वगणना का कार्य कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। जब घर-घर जाकर प्रगणक अपना कार्य करेंगे तो सभी नागरिक प्रगणकों का सहयोग करें। जब जनगणना बेहतर होगी तो राज्य व केंद्र सरकार द्वारा नीतियां बनाने के लिए ये आंकड़े बहुत उपयोगी सिद्ध होंगे। इस अवसर पर अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सूरज कुमार सिन्हा समेत जिला के अन्य पदाधिकारी व सांख्यिकी कार्यालय के कर्मीगण उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें