जागता झारखंड संवाददाता गुलाम हैदर गिरिडीह : शुक्रवार की शाम गिरिडीह के इसरी बाजार में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पर चल रहे कई वाहनों और राहगीरों को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में चीख-पुकार शुरू हो गई।हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां कई की स्थिति गंभीर बनी हुई है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और माहौल गमगीन हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
इसरी बाजार में दर्दनाक सड़क हादसा, 5 की मौत, 20 से अधिक घायल
Jagta jharkhand
0


एक टिप्पणी भेजें