अंजुमन इदरीसिया पंचायत लोहरदगा ने जिला टॉपर ज़ैनब परवीन को किया सम्मानित

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा 


इंटरमीडिएट आर्ट्स परीक्षा में पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र एवं जिले का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाशाली छात्रा ज़ैनब परवीन को अंजुमन इदरीसिया पंचायत द्वारा सम्मानित किया गया।ज़ैनब परवीन, पिता मो. आफताब आलम, निवासी थाना रोड, की इस शानदार उपलब्धि पर पंचायत के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें फूल-माला एवं (A GlOSSARY OF LITERARY TERMS BOOK) साहित्यिक शब्दावली पुस्तक देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर अंजुमन इदरीसिया पंचायत के सेक्रेटरी मो. एकरामूल हक (राजा) ने कहा ज़ैनब की सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे समाज के लिए शिक्षा के प्रति एक सकारात्मक संदेश देती है। उम्मीद है कि वह भविष्य में भी इसी तरह लोहरदगा और अपने समाज का नाम रोशन करती रहेंगी।सदर मो. इस्तियाक ने कहा कि ज़ैनब परवीन की सफलता पूरे समाज और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है तथा उनकी मेहनत अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।सम्मान समारोह में पंचायत के सरपरस्त हाजी मो. अय्यूब खलीफा, सदर मो. इस्तियाक साहब, सेक्रेटरी मो. एकरामूल हक, मो. गुलाम मुरतुजा खलीफा, मो. दिलदार हुसैन, मो. मोहसिन खलीफा, मो. साहबाब खलीफा, मो. सरफुद्दीन खलीफा, मो. हसनैन खलीफा, मो. अशफ़ाक़ ख़लीफ़ा, अब्दुल वहाब खलीफा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।ज़ैनब परवीन की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है तथा लोगों ने उन्हें लगातार बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दीं

Post a Comment

और नया पुराने