उपायुक्त ने की जिला सहकारिता विकास समिति व डीएलएमसी की बैठक

 लैम्प्स में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का उपायुक्त ने दिया निर्देश 


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:शुक्रवार को उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में जिला सहकारिता विकास समिति की बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित हुई।बैठक में उपायुक्त द्वारा लैम्पस/पैक्स के कंप्यूटराइजेशन हेतु चयनित लैम्प्स में कार्य की प्रगति का समीक्षा की जिसमें शेष लैम्प्स के कंप्यूटराइजेशन का कार्य पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया गया। कंप्यूटराइज्ड लैम्प्स/पैक्स में धान अधिप्राप्ति, बीज वितरण, खाद का लाइसेंस समेत अन्य व्यापारिक गतिविधियों की जानकारी ली गयी। सभी पंचायतों में दुग्ध व मत्स्य की समितियां गठित कर सक्रिय करने का निदेश दिया गया। जिले में 100 एमटी, 500 एमटी के लैम्प्स गोदामों के निर्माण के स्थिति की जानकारी ली गयी। जिला में सब्जी उत्पादक सहकारिता समिति लोहरदगा के लिए ढाई हजार एमटी की क्षमता का गोदाम निर्माण हेतु समिति द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। जिले में लैम्प्स के कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में कार्य करने, राष्ट्रीय स्तर पर गठित तीन मल्टी स्टेट कॉपरेटिव सोसायटी की जानकारी जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा दी गयी। लैम्प्स में पशु औषधि विक्रय केंद्र खोले जाने एवं लैम्प्स में मिनी मृदा परीक्षण प्रयोगशाला/मशीन स्थापित करने हेतु समितियों से प्रस्ताव लेने का निदेश जिला सहकारिता पदाधिकारी को दिया गया।

आवेदन हुए स्वीकृत

बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा अंतर्गत रबी 2025 में प्राप्त आवेदनों को आज जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक में स्वीकृत किया गया। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी विजय प्रताप तिर्की, जिला कृषि पदाधिकारी कालेन खलखो, जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रीसेती भार्गवी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सूरज सिन्हा, एलडीएम नितिन किशोर समेत समितियों के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने