जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा: जिले के पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने सोमवार को एसपी कार्यालय के सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में विभिन्न थानों के दर्ज कांडों, लंबित मामलों, वारंट निष्पादन, अनुसंधान कार्य और जिले की विधि-व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा हुई।एसपी ने थाना प्रभारियों व अनुसंधान अधिकारियों को निर्देश दिए कि थानों में दर्ज कांडों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें। लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाएं और अनुसंधान में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि अनावश्यक विलंब से पीड़ितों को न्याय में बाधा पहुंचती है, इसलिए हर मामले की नियमित मॉनिटरिंग आवश्यक है। अदालतों में गवाहों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया, क्योंकि उनकी अनुपस्थिति से सुनवाई प्रभावित होती है।बैठक में पाक्सो एक्ट, महिला उत्पीड़न व एसटी-एससी एक्ट के संवेदनशील मामलों की विशेष समीक्षा की गई। एसपी ने चेतावनी दी कि इनमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। पीड़ितों को त्वरित न्याय के लिए पुलिस को संवेदनशील व सक्रिय रहना होगा।
बकरीद पर सतर्कता बरतने का निर्देश
आगामी बकरीद पर्व को लेकर सुरक्षा व कानून व्यवस्था की समीक्षा हुई। थाना प्रभारियों को क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और अफवाहों-विवादों से बचने के निर्देश दिए। सभी समुदायों से भाईचारे की अपील की गई। इस मौके पर किस्को एसडीपीओ वेदांत शंकर, मुख्यालय डीएसपी समीर तिर्की, लोहरदगा एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, डीएसपी सुधीर प्रसाद साहू, संदीप रंजन, विधि सलाहकार विवेक कुमार, सार्जेंट मेजर शेरू रंजन, सदर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर, कुडू प्रभारी अजीत कुमार, किस्को प्रभारी मानस कुमार साधु, जोबांग प्रभारी विष्णु रजक, भंडरा प्रभारी मनेाज गुप्ता, कैरो प्रभारी कुंदन रवानी, बगडू प्रभारी दिनेश कुमार, पेशरार प्रभारी विरेंद्र कुमार, सेरेंगदाग प्रभारी नरेश कुमार यादव, यातायात प्रभारी गैलन रजवार, महिला थाना प्रभारी विनिता हेम्ब्रेम, एसटी-एससी प्रभारी लक्ष्मण हांसदा समेत सभी थाना-ओपी प्रभारी उपस्थित थे।



एक टिप्पणी भेजें