उपायुक्त ने समाज कल्याण विभाग की बैठक में दिये निर्देश


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:उपायुक्त ने समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा कोषांग और मिशन वात्सल्य कार्यक्रम की समीक्षा की।उपायुक्त ने समाज कल्याण की समीक्षा में कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र सभी नियमित रूप से खुलें।आंगनबाड़ी खुलने की इंट्री पोषण ट्रैक्टर पर नियमित रूप से की जाए। फेशियल रिकॉगनाइजेशन, टीएचआर, वीएचएसएनडी, होम विजिट शून्य से 6 वर्ष के बच्चों के शारीरिक मापी, कम्युनिटी बेस्ड इवेंट, आधारभूत संरचनाओं की स्थिति समेत अन्य इंडिकेटर की एंट्री नियमित रूप से पोषण ट्रैक्टर एप पर की जाए। इसे सभी सीडीपीओ 100% सुनिश्चित करें। सभी आंगनबाड़ी केंद्र में बिजली कनेक्शन ले लिया जाए। कोई भी आंगनबाड़ी केंद्र ना रहे जहां बिजली कनेक्शन ना हो इसे सभी सीडीपीओ सुनिश्चित करें।

मानसून से पहले हो शिफ्टिंग का कार्य पूरा

उपायुक्त ने कहा कि जो भी आंगनबाड़ी केंद्र को-लोकेशन (सह स्थान) के लिए अब तक लंबित हैं, वह नजदीकी प्राथमिक विद्यालय में कमरों की उपलब्धता के आधार पर को-लोकेट का कार्य कर लें। इसके लिए सभी सीडीपीओ व बीईओ संबंधित स्थल की जांच कर सुनिश्चित हो लें। जो भी जो भी आंगनबाड़ी केंद्र जर्जर स्थिति में हैं उसे मानसून से पर को-लोकेट कर शिफ्टिंग का कार्य कर लिया जाय। उपायुक्त द्वारा जिला में अपने भवन, किराए पर या अन्य किसी सरकारी भवन पर संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की समीक्षा की गई और किराये पर संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए सभी सीडीपीओ को अपने-अपने पोषक क्षेत्र में अंचल अधिकारी से समन्वय बनाकर भूमि चिन्हित करने का निदेश दिया गया। उपायुक्त द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र में जल छाजन, पेयजल की उपलब्धता, शौचालय समेत अन्य बिंदुओं पर अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। 

अपार आईडी जनरेट कराएं

उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्र के उन बच्चों जिनका आधार बना हुआ है व सत्यापित है, अपार आईडी जेनरेट कराने का निदेश दिया। साथ ही जिनका आधार नही बना है उसके इनरोलमेंट के लिए डाक विभाग से समन्वय स्थापित कर शिविर आयोजित कराने का निदेश दिया।प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत सभी सीडीपीओ को निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने का निदेश दिया। गया। सभी प्रखंडों को इस लक्ष्य को एक माह में पूर्ण करने का निर्देश दिया।

अतिकुपोषित बच्चों को भर्ती व मोनिटरिंग सुनिश्चित हो

उपायुक्त ने कहा कि जो बच्चे अतिकुपोषित हैं उन बच्चों की भर्ती एमटीसी केन्द्रों में किये जाने व उनकी मोनिटरिंग सुनिश्चित हो। जो चिन्हित बच्चे एमटीसी में नही भर्ती हुए उनकी कम्युनिटी ट्रीटमेंट का निदेश दिया गया। इनकी इंट्री पोषण ट्रैकर पर भी किये जाने का निदेश दिया गया।

सभी सीडीपीओ को अपने समर कार्यक्रम के तहत अतिकुपोषित बच्चों का फॉलोअप करने और महिला पर्यवेक्षिका द्वारा डेली रिपोर्टिंग का निदेश दिया गया।

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट का कार्य पूर्ण करें

सामाजिक सुरक्षा कोषांग की समीक्षा में उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को केंद्र प्रायोजित पेंशन योजनाओं में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने का कार्य 20 मई तक पूर्ण कराने का निदेश दिया।

पेंशन के आवेदन लंबित ना रहें

उपायुक्त ने कहा कि अगर किसी पात्र व्यक्ति द्वारा पेंशन योजना के लाभ के लिए प्रखंड स्तर पर आवेदन प्राप्त होता है तो जांच कर उसे त्वरित स्वीकृत करने का कार्य किया जाय। पेंशन का कोई भी आवदेन लंबित ना रहे।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के सभी लाभुकों का सत्यापन 100 प्रतिशत सुनिश्चित करें। कोई भी सत्यापन लंबित ना रहे। 

मिशन वात्सलय

उपायुक्त द्वारा मिशन वात्सल्य कार्यक्रम की समीक्षा की गई। इसमें किशोर न्याय बोर्ड में लंबित मामले, बाल कल्याण समिति में लंबित मामले और सम्प्रेषण गृह हेतु भूमि की आवश्यकता के मामले निष्पादित करने का निदेश जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी को दिया गया।बैठक में समाज कल्याण पदाधिकारी के प्रभार में आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, सामाजिक सुरक्षा सहायक निदेशक प्रमोद दास, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी बीरेंद्र कुमार, सभी सीडीपीओ, सभी महिला पर्यवेक्षिकाएं, बाल कल्याण समिति के सदस्य आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने