जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:लोहरदगा/किस्को: पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय किस्को में आयोजित समर कैंप के दूसरे दिन छात्राओं के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।समर कैंप के दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा बैंड का आकर्षक प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने खूब सराहा। इसके अलावा छात्राओं के बीच लूडो एवं कैरम प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य छात्राओं के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास में वृद्धि तथा टीम भावना को मजबूत करना है। इस प्रकार की गतिविधियों से छात्राओं में रचनात्मकता एवं नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की शिक्षिकाओं एवं कर्मियों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

एक टिप्पणी भेजें