जागता झारखंड संवाददाता बसंत कुमार गुप्ता गुमला।गुमला के उपायुक्त दिलेश्वर महतो के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट चालू कर लोगों को मैसेज कर दिगभ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है ।इस संबंध में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने लोगों से अपील की है की उपायुक्त के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप संचालित है इसलिए लोग सावधान रहें और फर्जी उपायुक्त गुमला के व्हाट्सएप को तत्काल ब्लॉक कर दे। पूर्व में भी उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित एवं उनसे पूर्व के भी उपायुक्त के नाम पर लोगों ने फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट चालू कर लोगों को भ्रमित करने का कार्य करते रहे हैं। गुमला जिले में उपायुक्त के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप संचालित होता रहा है। फर्जी रूप से जिला अधिकारी के नाम पर व्हाट्सएप संचालित करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर विभागीय कार्रवाई भी होती है या नहीं यह भी लोगों को सोचने के लिए मजबूर कर रहा है।
गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महतो के फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट से सावधान रहने की अपील ,
Jagta jharkhand
0


एक टिप्पणी भेजें