जागता झारखंड सिमडेगा : ठेठईटांगर रेफरल अस्पताल में चिकित्सक के लापरवाही को लेकर मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ सुन्दर मोहन समद ने जन-प्रतिनिधियों व ग्रामीणों के साथ बैठक की और लापरवाही बरतने वाले पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।मिली जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार सुबह की है।सिमडेगा खैरन टोली निवासी उम्र लगभग 62 वर्षीय मोहम्मद इमरान की अचानक तबियत खराब हो गई जिन्हें सिमडेगा आस्था अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया।परिजनों द्वारा एम्बुलेंस से राउरकेला ले जाने के क्रम में पंडरीपानी के आस-पास स्थिति नाजुक हो गई l तभी परिजन रेफरल अस्पताल ठेठईटांगर में पहुंचे और चिकित्सक बुलाने की मांग करने लगे, परिजनों द्वारा डाक्टर को बुलाया गया लेकिन समय पर नहीं पहुंचे, कुछ देर बाद रोगी की मृत्यु हो गई।जिसके कारण परिजन व ग्रामीण काफी नाराज़ हो कर लापरवाही वरतने वाले डॉक्टर पर करवाई की मांग करने लगे।इस बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने सिविल सर्जन से रेफरल अस्पताल में चिकित्सक की 24 घंटे उपलब्ध कराने की मांग की है और लापरवाही बरतने वाले चिकित्सक के उपर कारवाई करने की मांग की है. इस बैठक में उपस्थित झामुमो जिला अध्यक्ष अनिल कडुंलना ने रेफरल अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाने की मांग सिविल सर्जन से किया।इस बैठक में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी नूतन मिंज, अंचलाधिकारी कमलेश उंराव, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार, डॉ अभिषेक राज,झामुमो केंद्रीय सदस्य नोवास केरकेट्टा, झामुमो जिला उपाध्यक्ष रितेश बड़ाईक,कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष असफाक आलम,वार्ड पार्षद मो असजद,मोहम्मद कयूम, राजा आलम,मोहम्मद तहसीन, मो अरशद, मिथिलेश कुमार पंडिए, विक्रम सिंह, बलराम कुमार साहू के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।
लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर पर हो कड़ी कार्रवाई - अनिल कंडुलना
Jagta jharkhand
0







एक टिप्पणी भेजें