जागता झारखंड संवाददाता गुलाम हैदर गिरिडीह : विद्युत आपूर्ति प्रमंडल गिरिडीह (उत्तरी) द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष शिकायत निवारण शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। यह शिविर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के निर्देशानुसार लगाए जाएंगे।जारी आदेश के अनुसार 14 मई 2026 को जमुआ के खरगडीहा पावर हाउस, राजधनवार पावर हाउस तथा तिसरी पावर हाउस में शिविर आयोजित किए जाएंगे।विभाग की ओर से बताया गया है कि शिविर में उपभोक्ताओं की बिजली बिल से संबंधित समस्याएं, नए कनेक्शन, खराबी एवं अन्य शिकायतों का ऑन द स्पॉट समाधान किया जाएगा।साथ ही सभी सहायक विद्युत अभियंताओं को निर्धारित समय पर शिविर आयोजित करने एवं व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता इस सुविधा का लाभ उठा सकें।


एक टिप्पणी भेजें