लोहरदगा के दो युवक सड़क दुर्घटना में घायल, नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव ने लिया जायजा


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:लोहरदगा जिला के सुजन खान एवं सूरज कुमार कार्य संपन्न कर लौटने के क्रम में नीचे बगरू के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। दुर्घटना में दोनों युवकों के सिर एवं चेहरे पर गंभीर चोटें आईं तथा अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उनकी स्थिति गंभीर हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद रात लगभग 9:00 बजे दोनों घायलों को लोहरदगा सदर अस्पताल से रांची स्थित रिम्स अस्पताल रेफर कर भर्ती कराया गया।

        घटना की सूचना मिलते ही नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई)झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए घायलों की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने झारखंड सरकार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री से संपर्क कर अस्पताल प्रशासन को बेहतर एवं त्वरित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

प्रदेश अध्यक्ष की पहल के बाद संबंधित अस्पताल प्रशासन द्वारा घायलों के समुचित उपचार, आवश्यक जांच एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। इस दौरान विनय उरांव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहयोग एवं सहायता का भरोसा भी दिलाया।

       नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) परिवार ने दोनों घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि संगठन हर परिस्थिति में अपने साथियों एवं आम लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है।

Post a Comment

और नया पुराने