NH-31 पर मौत की रफ्तार: गेराबाड़ी हादसे में 13 की मौत, 25 से अधिक घायल


प्रतिनिधि, कटिहार (बिहार):
जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर शनिवार की सुबह तेज रफ्तार ने कहर बरपाया, जब एक बस और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में सवार लोग किसी कार्य से लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बस से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें सवार कई लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटनास्थल पर ही कई लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने सबसे पहले राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों को कोढ़ा, कटिहार तथा आसपास के स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर किया गया है।अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, इलाज के दौरान कुछ और घायलों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई। मृतकों में पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं। सभी मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और परिजनों को सूचना दी जा रही है।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है।

Post a Comment

और नया पुराने