बॉक्साइट ट्रकों से जाम पर प्रशासन सख्त, नियम उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा


:हिंडाल्को बॉक्साइट ट्रकों के डम्पिंग यार्ड के मुख्य मार्ग से लेकर हेसल डम्पिंग रोड तक लगातार उत्पन्न हो रही जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट एवं सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में सड़क पर जाम की स्थिति नहीं बनने दी जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मुख्य सड़क पर बॉक्साइट ट्रक खड़े पाए गए अथवा उनके कारण यातायात बाधित हुआ, तो संबंधित वाहन मालिकों एवं जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।बैठक में जाम की समस्या के स्थायी समाधान, ट्रकों के सुव्यवस्थित संचालन, निर्धारित मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सभी संबंधित पक्षों को प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पूर्णतः पालन करने का निर्देश दिया गया।इस बैठक में हिंदाल्को के प्रतिनिधि, जिला परिवहन पदाधिकारी, सब डिवीजनल पुलिस ऑफिसर (एसडीपीओ), सड़क सुरक्षा टीम के अधिकारी, बॉक्साइट माइनिंग ट्रक कमेटी के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में ट्रक मालिक उपस्थित रहे।बैठक के अंत में प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था बनाए रखना सभी संबंधित पक्षों की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा आम नागरिकों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

और नया पुराने