युवा कांग्रेस लोहरदगा ने शुरू किया अनिश्चितकालीन सत्याग्रह

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा


लोहरदगा, 12 अप्रैल 2026: राजेंद्र भवन, कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस के बैनर तले किसानों, युवाओं और आम जनता के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ अनिश्चितकालीन सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत हुई। यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक न्याय नहीं मिल जाता।

जिला अध्यक्ष एम.डी. दानिश अली के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रमुख नामों में प्रदेश महासचिव विशाल डुंगडुंग, जिला उपाध्यक्ष गुलाम जिलानी, इमरोज अंसारी, आफताब अंसारी, विधानसभा अध्यक्ष आसिफ इमाम, उपाध्यक्ष फारूक हुसैन, जिला महासचिव फैयाज अंसारी, अबशर खान, कैरो प्रखंड अध्यक्ष जाहिद अंसारी, सेन्हा प्रखंड अध्यक्ष मुदस्सर अंसारी, किस्को प्रखंड उपाध्यक्ष आदिल उमर, भंडारा प्रखंड उपाध्यक्ष मकदुम अंसारी, राजा अंसारी, हिफजुर रहमान, अमन खान, आयन खान, शिवम् सिंह सहित सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय सहसचिव प्रीति मांझी ने कहा, “यह संघर्ष जनता की आवाज है। किसानों-युवाओं के हक में हम हर स्तर पर खड़े हैं। यह आंदोलन सरकार को झुकाने को मजबूर करेगा।

प्रदेश महासचिव विशाल डुंगडुंग बोले, किसान परेशान है, उसकी मेहनत का मूल्य नहीं मिल रहा। किसान-विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रहेगा।

जिला अध्यक्ष दानिश अली ने जोशीले अंदाज में कहा, “यह सत्याग्रह किसानों की हक की लड़ाई है। सरकार उनके अधिकार कुचल रही है। जब तक किसान-विरोधी फैसले वापस न हों, आंदोलन चलेगा। हम डरेंगे नहीं, झुकेंगे नहीं। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।

Post a Comment

और नया पुराने