जिला परिवहन पदाधिकारी जया शंखी मुर्मू के आदेश पर भंडारा में वाहन जांच अभियान: 27 वाहनों से वसूला 85,500 रुपये का जुर्माना

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा 


जिला परिवहन पदाधिकारी जया शंखी मुर्मू के निर्देशानुसार एवं उनके नेतृत्व में दिनांक 11 अप्रैल 2026 को संध्या 4:30 बजे से 5:30 बजे तक भंडारा थाना अंतर्गत चट्टी पिकेट, लोहरदगा सड़क मुख्य मार्ग पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य दो-पहिया एवं चार-पहिया वाहनों के स्वामियों एवं चालकों को सीट बेल्ट/हेलमेट के उपयोग के प्रति सचेत करना तथा सड़क पर वाहनों के परिचालन के दौरान मोटर वाहन अधिनियम 1988 की सभी धाराओं का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करना था।वाहन जांच के दौरान दो-पहिया वाहनों के चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, नंबर प्लेट, ओवर स्पीडिंग, ट्रिपल राइडिंग, मोबाइल फोन उपयोग, नाबालिग द्वारा वाहन चलाना, ओवरलोडिंग, वाहनों में छेड़छाड़ तथा अतिरिक्त लाइट्स आदि की सघन जांच की गई। लगभग कुल 100-120 दो-पहिया एवं चार-पहिया वाहनों की जांच की गई। जांच में पाए गए कागजातों के अभाव एवं मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के उल्लंघन पर कुल 27 दो-पहिया एवं चार-पहिया वाहनों से 85,500 रुपये (पचासी हजार पांच सौ रुपये) का जुर्माना ऑनलाइन e-Challan मशीन के माध्यम से वसूला गया।जांच के क्रम में पकड़े गए वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया तथा नियमों के अनुसार वाहन चलाने हेतु जागरूक किया गया। इस अभियान में जिला सड़क सुरक्षा टीम एवं भंडारा थाना की टीम उपस्थित रही।

Post a Comment

और नया पुराने