बिहार के पूर्व मंत्री मंसूर आलम का निधन: कांग्रेस खेमे में शोक की लहर


प्रतिनिधि, जागता झारखण्ड, पटना/कटिहार: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव तौकीर आलम के पिता मंसूर आलम का पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक गलियारों, विशेषकर कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है।मंसूर आलम के निधन पर कटिहार के सांसद तारिक अनवर ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इसे पार्टी और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की है।शोक व्यक्त करने वालों में कटिहार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष (शहरी) संजय कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) सुनील कुमार यादव, और पूर्व विधायक सत्यनारायण प्रसाद व सुनीता देवी प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके अलावा नगर अध्यक्ष (अ) पुतुल सिंह, नगर अध्यक्ष (व) रिंकू मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बिनोद कुमार यादव, संजय सिंह, और दिलीप बिस्वास ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।जिला प्रवक्ता पंकज तम्बाकूवाला, नगर उपाध्यक्ष आनंद सिंह, अरुण यादव, अल्तमश दीवान, एडवोकेट हसन, बरारी प्रखंड अध्यक्ष सिमरणजीत सिंह और मो. जहांगीर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री के निधन पर दुख जताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मंसूर आलम को उनके मिलनसार स्वभाव और क्षेत्र के विकास में दिए गए योगदान के लिए याद किया गया।

Post a Comment

और नया पुराने