कटिहार: बाबू वीर सिंह सेवा परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन, चंदन सिंह बने अध्यक्ष

 


 प्रतिनिधि जागता झारखंड कटिहार ( बिहार)- स्थानीय वीर कुंवर सिंह इंडोर स्टेडियम के प्रांगण में रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 'बाबू वीर सिंह सेवा परिषद' के पदाधिकारियों का चुनाव विधिवत संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षत्रिय समाज के सैकड़ों लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने संगठन की मजबूती और एकजुटता का परिचय दिया। बैठक की शुरुआत पंकज सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें चुनाव की प्रक्रिया को लेकर आंशिक गहमागहमी देखी गई। वोटिंग के प्रावधान को लेकर उत्पन्न हुए विवाद के बीच समाज के कई सदस्यों ने इस बात पर जोर दिया कि अब तक की परंपरा के अनुसार चयन सर्वसम्मति से ही होना चाहिए।

विवाद की स्थिति को देखते हुए सर्वसम्मति से बैठक की अध्यक्षता का दायित्व मनोज सिंह मानसाही को सौंपा गया। निर्वाचन अधिकारी के रूप में मनोज सिंह ने निष्पक्षता के साथ समाज के मंतव्य को समझा और अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष पदों के लिए हाथ उठाकर सर्वसम्मत चयन का आह्वान किया। इसके पश्चात, सभी की सहमति से चंदन सिंह को बाबू वीर सिंह सेवा परिषद का नया अध्यक्ष, सागर सिंह सेठी को सचिव तथा संजय सिंह उर्फ पुतुल सिंह को कोषाध्यक्ष चुने जाने की आधिकारिक घोषणा की गई।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंदन सिंह और सचिव सागर सिंह सेठी ने बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर संगठन की सेवा का संकल्प लिया। उन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि संगठन की मजबूती उनकी प्राथमिकता है और एक सप्ताह के भीतर एक विस्तृत बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित कर भविष्य की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

इस चुनावी प्रक्रिया और शपथ ग्रहण के दौरान संजय सिंह, शैलेन्द्र सिंह शैलू, हर्ष सिंह, सुबोध सिंह, अभय सिंह, अनिल सिंह, मनोज सिंह विक्कू, गोपाल सिंह, रणविजय सिंह, विनय कुमार सिंह, विजय सिंह, आनंद सिंह, प्रकाश सिंह, बादल, समरेंद्र कुणाल, उमेश सिंह, विशाल सिंह राणा, शंभू सिंह, गौतम सिंह, राजू सिंह, दिलीप सिंह, राजेश कुमार सिंह, अरुण सिंह, निखिल सिंह, कमलेश सिंह, बिनोद सिंह, शेखर सिंह, विपिन सिंह, कौशल सिंह, भानु सिंह, श्रीनारायण सिंह, सुभाष कुमार सिंह, अमित सिंह, पंकज सिंह, रंजीत सिंह, राधा रमण सिंह, शुंभ सिंह और अभिषेक सिंह सहित सैकड़ों समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और आशा व्यक्त की कि नया नेतृत्व समाज के उत्थान में मील का पत्थर साबित होगा।

Post a Comment

और नया पुराने