दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित,

 






जागता झारखंड संवाददाता बसंत कुमार गुप्ता गुमला।गुमला जिले में आयोजित दो दिवसीय Asmita City District League 2025–26 का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। प्रतियोगिता में हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन एवं कुश्ती जैसे खेल शामिल रहे, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त गुमला, भूमि सुधार उप समाहर्ता गुमला, अंचल पदाधिकारी घाघरा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गुमला, सिविल सर्जन गुमला एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गुमला उपस्थित रहे।समापन समारोह में सभी खेलों के अंडर-14, अंडर-17 एवं ओपन वर्ग में विजेता एवं उपविजेता टीमों/खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रत्येक खेल में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं तथा खेल भावना को मजबूत करते हैं। मुख्य अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य “Achieving sports milestone by inspiring women through action” है, जिससे महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा मिल रहा है।

Post a Comment

और नया पुराने