हैदर अली ने मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी के सह-सचिव पद से दिया इस्तीफा

 


जागता झारखंड लोहरदगा: मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी, लोहरदगा के सह-सचिव हैदर अली ने व्यक्तिगत कारणों एवं अन्य प्राथमिकताओं का हवाला देते हुए अपने पद से त्यागपत्र देने की घोषणा की है।उन्होंने कहा कि सोसाइटी के सह-सचिव पद की जिम्मेदारियों का आगे निर्वहन करना उनके लिए संभव नहीं है। हालांकि, पद से हटने के बावजूद समाजसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पहले की तरह बनी रहेगी।हैदर अली ने लोहरदगा के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के तमाम लोगों से कहा कि वे सोसाइटी से अलग रहकर अपने कुछ दोस्तों एवं भाइयों के साथ मिलकर समाजहित में कार्य करते रहेंगे। किसी मरीज को रक्त उपलब्ध कराने, गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्ति के इलाज में आर्थिक सहयोग, गरीब बच्चियों की शादी में मदद अथवा समाज से जुड़े किसी अन्य जरूरतमंद मामले में, जितना संभव होगा, वे अपनी ओर से सहयोग करने का प्रयास करते रहेंगे।उन्होंने कहा कि समाजसेवा के लिए न तो किसी प्रकार की रसीद होगी और न ही कोई शुल्क लिया जाएगा। उनका उद्देश्य केवल जरूरतमंद लोगों की मदद करना है।अंत में हैदर अली ने सभी लोगों से उन्हें अपनी दुआओं में याद रखने की अपील की और कहा, “आपका अपना भाई-दोस्त हैदर अली। अल्लाह हाफिज।”

Post a Comment

और नया पुराने