जैक रिजल्ट में सीसीएल हाई स्कूल, नयानगर के छात्रों ने उर्दू विषय में किया नाम रोशन

 



तामीर अंसारी ने 94 अंक लाकर किया प्रथम स्थान प्राप्त, शिक्षक डॉ. अशरफ अली ने दी बधाई

जागता झारखंड रामगढ़ : सी•सी•एल• हाई स्कूल, नयानगर के छात्रों ने जैक (JAC) रिजल्ट में उर्दू विषय में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया। उर्दू विषय में कुल 68 छात्र-छात्राएँ शामिल हुए और खुशी की बात यह रही कि सभी छात्र सफल रहे, इस प्रकार परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा । परीक्षा में तामीर अंसारी ने 94 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि रोशनी परवीन ने 90 अंक के साथ दूसरा स्थान और इसराफिल अंसारी ने 89 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा तमन्ना परवीन ने 87 अंक, रमीजा परवीन और शाहनवाज अंसारी ने 86-86 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । अन्य सफल छात्रों में सना परवीन और माशूक अंसारी (85-85), मोहम्मद दानिश और गौसिया नाज (84-84), रौनक जहां (84), आलिया फातिमा और आलिया परवीन (83-83), महनाज परवीन (83), मोहम्मद शाहनवाज और सिमरन सना (82-82), साहिल अंसारी और अफसाना परवीन (81-81), जबकि साबिया खातून, खुशरवि परवीन, नोही सबा और मंतशा परवीन ने 80-80 अंक प्राप्त किए । इस शानदार सफलता पर उर्दू के शिक्षक डॉ. अशरफ अली ने सभी छात्रों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का सामूहिक परिणाम है । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमल कुमार सिंह, वरिष्ठ शिक्षक राजीव रंजन, आलोक कुमार तिवारी, सुषमा यादव, वीणा कुमारी, अशोक कुमार मुंडा, आनंद कुमार उपाध्याय और मनीष अभिर ने भी खुशी व्यक्त करते हुए सभी सफल छात्रों को बधाई दी और इसे विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

Post a Comment

और नया पुराने