आइटीडीए बैठक में अम्बेडकर जयंती के कार्यक्रम पर चर्चा, शोभायात्रा निकलेगी नगर भवन तक

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा


बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती (14 अप्रैल) को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर आज आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा सोरेंग की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में आगामी 14 अप्रैल को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरांत शोभायात्रा निकाली जायेगी जिसका समापन नगर भवन लोहरदगा में किया जाएगा। तदोपरांत नगर भवन में कई कार्यक्रम आयोजित किया जाने का निर्णय लिया गया जिसमें संस्कृतिक कार्यक्रम व क्विज आयोजित किये जायेंगे। शोभायात्रा कचहरी चौक, पावरगंज चौक, मिशन चौक, न्यू रॉड होते हुए नगर भवन में सम्पन्न होगी। संस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगा। बैठक में सिविल सोसायटी के लोग भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने