सिद्धो-कान्हू जयंती पर अधिकारियों ने किया माल्यार्पण,सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा पर वरीय अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

हूल विद्रोह के वीर सेनानियों को किया नमन


जागता झारखंड ब्युरो पाकुड़: अमर शहीद सिद्धो-कान्हू की जयंती के अवसर पर आज सिद्धो-कान्हू पार्क में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी, परियोजना निदेशक, आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, सिविल सर्जन डॉ सुरेन्द्र मिश्रा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, जिला योजना पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष सबरी पाल, कार्यपालक पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार चौधरी एवं नगर परिषद, उपाध्यक्ष श्री राणा ओझा सहित अन्य पदाधिकारी द्वारा सिद्धो- कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया तथा हूल विद्रोह के महान सेनानियों—सिद्धो-कान्हू, चाँद-भैरव सहित सभी वीरों को नमन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि सिद्धो-कान्हू की जयंती केवल एक स्मरण का दिन नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को उनके बलिदान और संघर्ष से प्रेरणा लेने का अवसर है। उन्होंने कहा कि आज हम जिस स्वतंत्रता और स्वच्छंद जीवन का आनंद ले रहे हैं, वह अनेक वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। हमें उनके संघर्षों को समझते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि सिद्धो-कान्हू ने अंग्रेजों की गुलामी और शोषण के विरुद्ध क्रांति का बिगुल फूंका था और हूल विद्रोह के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। उनका जीवन हमें साहस, त्याग और देशभक्ति का संदेश देता है। इसके अतिरिक्त समाहरणालय स्थित सभागार में भी सिद्धो-कान्हू के चित्र पर पुलिस अधीक्षक, परियोजना निदेशक (आईटीडीए), जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी, एसएमपीओ सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

Post a Comment

और नया पुराने