पाकुड़ में दबंगों का कहर: सरकारी जमीन पर कब्जा, पाइपलाइन तोड़कर किसानों की फसल तबाह

 कोई मेरा कुछ नहीं कर पाएगा”—धमकी के बीच रोते किसान, लाखों का नुकसान, न्याय की गुहार


 
जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़: पृथ्वी नगर पंचायत के लगभग 40–50 किसान मेरे आवास पर आए। उनकी आँखों में आँसू थे, चेहरे पर गहरी बेबसी और दर्द साफ झलक रहा था। ये लोग न्याय के लिए दर-दर भटक रहे थे, तब मेरे पास पहुँचे। मैंने स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण किया और जो देखा, वह बेहद चिंताजनक और दुखद था। सरकारी चेक पोस्ट को तोड़कर सरकारी जमीन (लगभग एक बीघा क्षेत्र) पर अवैध अतिक्रमण कर लिया गया है। उसी स्थान पर निजी ऑफिस और गैराज तक बना लिया गया है जो पूरी तरह कानून की खुली अवहेलना है। इसके साथ ही चांदपुर से पाकुड़ टाउन तक जाने वाली पानी की पाइपलाइन को 2–3 जगहों पर तोड़ दिया गया है, जिसके कारण हर घंटे हजारों लीटर पानी बहकर किसानों के खेतों में जा रहा है। इस वजह से लहसुन, प्याज, भिंडी, भुट्टा जैसी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं।जब किसानों ने इसका विरोध किया, तो उन्हें गाली-गलौज और धमकी दी गई यहाँ तक कहा गया कि “कोई मेरा कुछ नहीं कर पाएगा।इस पूरी घटना में गरीब और लाचार किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आज हालत यह है कि वे अपने खेतों में दोबारा खेती करने की स्थिति में भी नहीं हैं।यह सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की भावना के खिलाफ एक खुली चुनौती है। जहाँ कानून का राज होना चाहिए, वहाँ दबंगई और अन्याय का बोलबाला दिख रहा है जो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मैंने इन सभी किसानों को भरोसा दिलाया है कि मैं इस मामले को पाकुड़ प्रशासन के सामने मजबूती से उठाऊँगा और उन्हें न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास करूँगा। अगर प्रशासन से न्याय नहीं मिलता है, तो हम न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएँगे और वहाँ से भी न्याय की मांग करेंगे। मैं प्रशासन से कड़े शब्दों में मांग करता हूँ कि:1.इस पूरे मामले की तत्काल उच्चस्तरीय जांच कराई जाए 2.सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए 3.अवैध निर्माण (ऑफिस और गैराज) को तुरंत हटाया जाए 4.टूटी हुई पाइपलाइन को अविलंब ठीक कराया जाए 5.किसानों को हुए लाखों रुपये के नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए 6.दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए मैं साफ कहना चाहता हूँ मैं राजनीति में किसी कुर्सी या पद के लिए नहीं, बल्कि गरीब, लाचार और पीड़ित लोगों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए उतरा हूँ। मैं हमेशा गरीब का साथी बनकर खड़ा रहूँगा, हर परिस्थिति में उनके साथ रहूँगा, उनके हक के लिए हर स्तर पर आवाज उठाऊँगा। आपका भाई, आपका बेटा बनकर मैं हर वक्त आपके साथ खड़ा हूँ और रहूँगा।जब तक गरीब को न्याय नहीं मिलेगा, यह लड़ाई जारी रखेगा अजहर।

Post a Comment

और नया पुराने