पाकुड़ में भाजपा की संयुक्त बैठक, महिला आरक्षण पर बनेगी रणनीति

 नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रचार को लेकर 14-15 अप्रैल को कार्यक्रम तय


जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़: भारतीय जनता पार्टी, पाकुड़ द्वारा अपर्णा मार्केट में साहेबगंज और पाकुड़ जिला की संयुक्त बैठक जिलाध्यक्ष श्रीमती सरिता मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें साहेबगंज जिलाध्यक्ष गौतम यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे, बैठक को संबोधित करते हुए सरिता मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने की दिशा में उठाए गए कदम को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि 16 से 18 अप्रैल तक प्रस्तावित संसद का विशेष सत्र महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देगा और यह देश के लिए मील का पत्थर साबित होगा, उन्होंने कहा कि आज महिलाएं उद्योग, पर्यटन, होम-स्टे संचालन से लेकर स्थानीय निकायों में महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं, वहीं गौतम यादव ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले भर में जनजागरूकता अभियान चलाने की बात कही और बताया कि 14 अप्रैल को पाकुड़ नगर में महिलाओं द्वारा पदयात्रा कर जनजागरण किया जाएगा तथा 15 अप्रैल को साहेबगंज में राजमहल लोकसभा स्तरीय महिला सम्मेलन आयोजित होगा, उन्होंने कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क, महिला केंद्रित सेमिनार, डिजिटल माध्यम और सामुदायिक बैठकों के जरिए महिलाओं को इस कानून के लाभ समझाने का निर्देश दिया, बैठक का संचालन जिला महामंत्री रूपेश कुमार भगत ने किया तथा इस दौरान पूर्व प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, राष्ट्रीय मंत्री मिस्फिका हसन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह, मीरा प्रवीण सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे, दर्शकों ने इस पहल को महिला सशक्तिकरण की दिशा में सकारात्मक कदम बताते हुए कहा कि इससे महिलाओं की भागीदारी और जागरूकता में बढ़ोतरी होगी।


Post a Comment

और नया पुराने