चैनपुर : थाना क्षेत्र के साफी नदी (रामपुर) के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ऑटो पुल के डिवाइडर/रेलिंग से जा टकराया, जिससे मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत-बचाव कर घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, घायलों के इलाज में देरी और अस्पताल की बदहाल व्यवस्था को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने आरोप लगाया कि समय पर समुचित इलाज नहीं मिलने से हालात और गंभीर हो जाते हैं।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही, घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था कराने की बात कही गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

एक टिप्पणी भेजें