बरमसिया पंचायत में स्वच्छता बैठक: ट्राई-साइकिल संचालन व जागरूकता पर चर्चा




जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा (दुमका):

शिकारीपाड़ा प्रखंड के बरमसिया पंचायत भवन में गुरुवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता बैठक आयोजित की गई। पंचायत मुखिया सोनालमान सिंह बास्की की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ट्राई-साइकिल का सुचारु संचालन, जलशाही जागरूकता अभियान आदि पर विस्तृत चर्चा हुई।

कचरा संग्रहण के लिए ट्राई-साइकिल चालक चयन को प्राथमिकता दी गई, ताकि गांव स्वच्छ रहे। ग्रामीणों को प्लास्टिक मुक्त व स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की योजना बनी। प्रखंड कोऑर्डिनेटर विकास मिश्रा व स्वच्छ भारत मिशन अधिकारी ने मार्गदर्शन दिया।

पंचायत सचिव छाया नमिता हेमब्रम सहित नजरुल अंसारी, नवदीप मंडल, निर्मल कुमार दास, जरीना बीबी, सनातन हेमब्रम, ललिता हांसदा, जलसहिया उपस्थित रहे। मुखिया सोनालमान सिंह बास्की ने कहा, "ये प्रयास बरमसिया को आदर्श गांव बनाएंगे।"


Post a Comment

और नया पुराने