नाबालिग दुष्कर्म कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार — जेल भेजे गए

 







जागता झारखंड संवाददाता विक्की कुमार चैनपुर/गुमला 

 नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में कुरुमगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जानकारी देते हुए शनिवार शाम पांच बजे बताया गया कि पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर आरोपियों को दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार डुमरी थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग के साथ शादी समारोह के दौरान जबरन दुष्कर्म, धमकी देने तथा नाबालिग के साथ गंभीर यौन अपराध करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। घटना सामने आने के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी।

इस मामले में धर्मनाथ मुंडा पिता गोवर्धन मुंडा तथा रतन दास पिता नारायण दास को गिरफ्तार किया गया। दोनों पर नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म करने, डराने-धमकाने तथा गंभीर आपराधिक कृत्य करने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नाबालिग पीड़िता से जुड़े मामलों में सख्त कानून लागू होता है, जिसमें कठोर सजा का प्रावधान है। मामले की जांच जारी है तथा पीड़िता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी गई है।

Post a Comment

और नया पुराने