जागता झारखंड संवाददाता रानीश्वर दुमका।
शनिवार शाम ढलते ही रानीश्वर प्रखंड क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली। आसपास के इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई, तो कहीं-कहीं हल्की और कहीं भारी ओलावृष्टि ने लोगों को दिनभर की भीषण गर्मी से छुटकारा दिलाया। दिन भर उमस भरी तेज धूप से परेशान जनता को चार बजे के बाद आसमान का रंग बदलते ही राहत मिली। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश कुछ देर तक जारी रही,।जिससे मौसम सुहावना हो गया। स्थानीय लोगों ने गर्मी से मिली इस राहत पर खुशी जाहिर की।


एक टिप्पणी भेजें