शताब्दी वर्ष पर चुन्नी लाल उच्च विद्यालय में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा

:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को नगर के चुन्नीलाल उच्च विद्यालय के मैदान में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में स्वयंसेवकों, जनसामान्य लोगों के साथ भारी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आरएसएस के बिहार झारखंड क्षेत्रीय कार्यकारणी सदस्य अनूप कुमार, दुर्गा वाहिनी की प्रांतीय संयोजिका कृति गौरव, संघ के मनोज कुमार दास, पुष्कर महतो कार्यक्रम अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा, उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित अतिथियों के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर और भारत माता के चरणों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।दुर्गावाहिनी हटिया मोहल्ला की युवतियों ने अस्त्र शस्त्र संचालन का प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह की खूब तालियां बटोरी। गणेश वन्दना और एकल गीत गाकर कलाकारों ने कार्यक्रम को भव्य रूप दिया। अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा ने सामाजिक समरसता के माध्यम से जाति-पाति के भेदभाव को समाप्त कर समाज को एक सूत्र में बांधने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संघ ने अपने 100वें वर्ष में समाज और राष्ट्र में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से पंच प्रण (पंच परिवर्तन) का संकल्प लिया है। रामगढ़ से आई दुर्गा वाहिनी प्रांतीय संयोजिका कृति गौरव ने कहा कि हिन्दू समाज संकुचित होता जा रहा है। ऐसे सम्मेलनों के माध्यम से विघटित समाज को पुनः संगठित करना आवश्यक है, क्योंकि परिवार का विघटन ही समाज के विघटन का कारण बनता है। महिलाओं को सशक्त बनाना हमारा उद्देश्य है। संघ के प्रमुख वक्ता अनूप कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश का पहला ऐसा संगठन है जिसने शताब्दी वर्ष पूरा किया है। उन्होंने संघ को आपदा, दुर्घटना या विपत्ति के समय राष्ट्रहित में सबसे पहले सड़कों पर उतरने वाला संगठन बताया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को केवल डिग्री दिलाने के बजाय संस्कारों पर ध्यान देने का आग्रह किया, क्योंकि संस्कारों की कमी से संतानें माता-पिता को वृद्धाश्रम तक पहुंचा देती हैं।उन्होंने कहा कि संघ की शाखाएं व्यक्ति को व्यक्तिगत से सामूहिक अनुशासन तक और चरित्र-संस्कारों का उचित प्रशिक्षण प्रदान करती हैं। कमल अग्रवाल ने समाप्ति पर ध्यानवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम का संचालन शिवांजलि मिश्रा ने किया। कार्यक्रम सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पुरुष उपस्थित रहे जिनमें विशेष रूप से राजेंद्र खत्री,ओम सिंह, रितेश साहू, सुनील अग्रवाल, दीपक सराफ, उदय बर्मन, नवल अग्रवाल, विपुल तमेडा, शुभम शर्मा,आशुतोष पाठक,जीवन मेहता,मनीष राजगढ़िया, देवेंद्र मंडल,सत्यकाम, अमर गोस्वामी, किशोरी वर्मा,डॉ कुमुद अग्रवाल,सूरज ठाकुर, प्रदीप खत्री, संजय अग्रवाल, मनीष बरई, लालू कुमार,नीरज ठाकुर, विक्की कुमार, वाल्मीकि, विष्णु दास आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने