कक्षा 11वीं आर्ट्स में नामांकन का सुनहरा अवसर पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय,किस्को में 25 सीटें रिक्त


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:
किस्को (लोहरदगा)। पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, किस्को में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं (Arts) में नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। विद्यालय में कक्षा 11वीं आर्ट्स के लिए निर्धारित 75 सीटों में 25 सीटें रिक्त हैं।इन रिक्त सीटों पर योग्य छात्राओं का नामांकन निर्धारित नियम एवं प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा। इच्छुक छात्राएं एवं उनके अभिभावक आवश्यक दस्तावेजों के साथ विद्यालय में संपर्क कर नामांकन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।नामांकन के लिए आवश्यक दस्तावेज छात्रा का School Leaving Certificate छात्रा का आधार कार्ड की छायाप्रति माता एवं पिता के आधार कार्ड की छायाप्रति छात्रा का PEN Number TC (Transfer Certificate) माता एवं पिता के 3-3 पासपोर्ट साइज फोटो छात्रा के 5 पासपोर्ट साइज फोटो Bank of India की पासबुक की छायाप्रति, जिसमें खाता संख्या स्पष्ट रूप से अंकित हो। विद्यालय प्रबंधन ने योग्य एवं इच्छुक छात्राओं तथा उनके अभिभावकों से अपील की है कि 25 रिक्त सीटों का लाभ उठाते हुए आवश्यक दस्तावेजों के साथ शीघ्र विद्यालय में संपर्क करें।

Post a Comment

और नया पुराने