राहुल गांधी पर एफ आई आर के विरोध में कांग्रेस ने किया पीएम मोदी का पुतला दहन



जागता झारखंड संवाददाता रानीश्वर दुमका। उप राजधानी दुमका के अन्तर्गत रानीश्वर प्रखंड के बांसकुली स्थित सिदो-कान्हु चौक पर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफ आई आर के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया- प्रदर्शन रानीश्वर प्रखंड के बांसकुली में सिदो-कान्हु चौक पर हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर दर्ज एफ आई आर को “लोकतांत्रिक आवाज दबाने की साजिश” करार दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी - विरोध के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर आक्रोश जताया गया।प्रखंड कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज मरांडी मौजूद रहे। प्रखंड अध्यक्ष मानू खान अन्य भी उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने