जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा
लोहरदगा थाना कांड संख्या 40/25 के फरार अभियुक्त अरुण उरांव (पिता: कहरू उरांव, निवासी: हिसरी पंचायत, बरचोरगाई) के घर पर विधिवत कुर्की की गई। बगडू थाना प्रभारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय के आदेश का पालन सुनिश्चित करते हुए संपत्ति कुर्क कर ली।यह कार्रवाई लंबे समय से फरार आरोपी पर दबाव बनाने और उसे कोर्ट में हाजिर होने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से की गई। पुलिस ने मौके पर नियमानुसार प्रक्रिया पूरी की और कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई दर्ज की। विभाग ने स्पष्ट किया कि फरारों के खिलाफ ऐसी विधिसम्मत कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।



एक टिप्पणी भेजें