विश्रामगढ़ में सेवानिवृत्त ASI चंदा उरांव का गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत


जागता झारखंड नवाज खान कुडू: 
थाना क्षेत्र के सुन्दरू पंचायत के विश्रामगढ़ गाँव निवासी सह हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाना से सेवानिवृत्त हुए पुलिस अवर निरीक्षक चंदा उराँव का आज विश्रामगढ़ गांव में पारंपरिक तरीको से भव्य स्वागत किया गया। गाजे बाजे के साथ लोगो ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर लोगो ने मांदर ,ढोल,नगाड़ा बजाते,आतिशबाजी करते हुए चंदा उराँव का भव्य स्वागत किया।इस मौके पर उपस्थित लोगों ने चंदा उराँव को माला पहनाकर,अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। चंदा उराँव 13 मई 1997 में सिपाही के पद में जवाईनिग किये और 31 मार्च 2026 को पुलिस अवर निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए, 29 वर्षो तक पुलिस बिभाग में सेवा करते हुए झारखंड के गढ़वा,बोकारो, पश्चिमी सिंभूम( चाईबासा) एवं हजारीबाग जिले के बिभिन्न थानों में सेवा दिए। इसी क्रम में चंदा उराँव पश्चिमी सिंभूम (चाईबासा) जिले के पंडरा साली थाना में थाना प्रभारी के रूप में कार्य किये। चंदा उराँव पिता श्री बुधुवा उराँव काफी मिलनसार ,कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति है।चंदा उराँव तीन भाई और दो बहन है। इस मौके पर चंदा उराँव ने बताया कि कर्तब्यों का निर्वहन करते हुवे सेवानिवृत्त होना बहुत बड़ी बात है। गांव वालों का प्रेम देखकर अभिभूत हूं। अब नई पारी का शुरुआत करेंगे,घर,परिवार को पूरा समय देंगे,बच्चों को समय देंगे। इस मौके पर चंदा उराँव, बुधुवा उराँव, बिरसो देवी,पेनवा देवी,मीरा उराँव, सुभम उराँव, स्वेता उराँव, सतीश भगत,गीता भगत,अशोक यादव,शिबू भगत, दरोगा उराँव, सनीचरवा उराँव, लाला उराँव, फूलचंद उराँव, गणपत महतो,मनोज महतो,भोला उराँव, नरेश महली, दशरथ महली,ललकु भगत,प्रमिला उराँव, कमला उराँव, रीना उराँव, तारो उराँव, सुनीता उराँव, सुशीला उराँव, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए।

Post a Comment

और नया पुराने