जागता झारखंड नवाज खान: कुडू लोहरदगा स्थानीय शिक्षण संस्थान न्यू ब्राइट पब्लिक स्कूल सुंदरू में आज वार्षिक परीक्षा का परिणाम हर्षोल्लास के साथ घोषित किया गया विद्यालय परिसर में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान मेधावी छात्र छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया
शानदार रहा परीक्षा परिणाम
इस वर्ष का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा जिसमें विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के कई विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है पुरस्कार वितरण एवं सम्मान परिणाम की घोषणा के साथ ही सदर फिरोज अंसारी एवं स्कुल के डायरेक्टर समशेर अंसारी द्वारा मेधावी छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया कक्षा में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरों पर जीत की खुशी साफ देखी जा सकती थी संदेश समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य नौशाद अंसारी ने कहा यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत शिक्षकों के सही मार्गदर्शन और अभिभावकों के अटूट विश्वास का परिणाम है हमारा उद्देश्य न केवल किताबी ज्ञान देना है बल्कि छात्रों का सर्वांगीण विकास करना भी है अभिभावकों एवं सभी स्कुल टिचर ने भी स्कूल के शिक्षण स्तर और शिक्षकों के समर्पण की सराहना की कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधन ने आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।


एक टिप्पणी भेजें