डिजिटल कंप्यूटर सेंटर में डीसीए कोर्स के सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन

 जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा


:
डिजिटल कंप्यूटर सेंटर में मंगलवार को डीसीए (डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन) कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। सेंटर के डायरेक्टर अजहर आलम ने फलक उल्लाह, खुशनुमा परवीन, साईमा परवीन, इरम फातमा और फरहत परवीन को प्रमाण-पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सेंटर के अन्य विद्यार्थी अलीना अंजुम, निषाद परवीन, सीनम नौशीन, आयशा फातमा, शिफा महमूद, सेमइला, कसफा आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। डायरेक्टर अजहर आलम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डिजिटल युग में कंप्यूटर शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

यह समारोह विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम का पुरस्कार था, जो डिजिटल कंप्यूटर सेंटर की उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था को दर्शाता है। सेंटर लगातार युवाओं को डिजिटल कौशल प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।


Post a Comment

और नया पुराने